आज हम आपको बताएँगे कि kanya sumangala yojana ka paisa kaise check kare, मित्रों भारत सरकार द्वारा महिलाओं तथा बच्चियों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं और परियोजनाएं शुरू करी जाती है।
इसी प्रकार की एक योजना का नाम Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojna (MKSY)है। MKSY की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने करी है, यह एक राज्यस्तरीय योजना है और इसके समक्ष और भी कई राज्यों ने MKSY को अपने राज्य में शुरू किया है, जैसे कि राजस्थान, मध्य प्रदेश इत्यादि।
“मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना” के द्वारा राज्य सरकार अपने राज्य में रहने वाली उन गरीब लड़कियों को ₹15000 की धनराशि देता है जिनके परिवार की हालत आर्थिक रूप से काफी खराब हो या जिनके परिवार की सालाना आय ₹3,00,000 से कम हो। ऐसे लोगों को MKSY से लाभ मिलता है।
यदि आप भी MKSY योजना के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह है। हम आपको बताएंगे कि Kanya Sumangala Yojna Kya hai? कन्या सुमंगला योजना का उद्देश्य क्या है? इसके लाभ क्या है?
कन्या सुमंगला योजना की पूरी जानकारी, MKSY के लिए पात्रता क्या है, तथा इसके लिए कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है, इसी के साथ हम आपको बताएंगे कि कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक करें।
तो चलिए शुरू करते हैं-
Table of Contents
kanya sumangala yojana kya hai? | कन्या सुमंगला योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी जनसंख्या तकरीबन 22 करोड़ से ज्यादा है। और यह राज्य सांस्कृतिक रूप से थोड़ा पिछड़ा हुआ भी है।
जिसकी वजह से यहां पर लड़कियों को नकारात्मक भेदभाव का सामना करना पड़ता है, और इसी के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 25 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में MKSY शुरू किया है।
इस योजना के अंतर्गत एक बालिका जो आर्थिक रूप से गरीबी रेखा के नीचे रहती है, तथा जिसके परिवार की सालाना आय ₹300000 से कम है, उसे ₹15000 की धनराशि प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।
इसके लिए कुल मिलाकर के 1200 करोड़ का बजट तय किया गया है तथा आशा करी गई है कि इसकी वजह से कन्याओं के साथ में, तथा लड़का और लड़की के बीच में नकारात्मक भेदभाव को कम किया जाएगा, और गरीब लड़कियों को पढ़ने का व् आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
UP MKSY Status Check Online 2022
योजना का नाम | MukhyaMantri Kanya Sumangla Yojana (MKSY) |
किसने लाया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी |
विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश |
योजना का नाम हिंदी में | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना |
उद्देश्य | उत्तर प्रदेश की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करना तथा उनके भविष्य को उज्जवल बनाना। |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के निवासी |
बजट | 1200 करोड़ रुपए |
Year | 2022 |
किस्ते | 6 |
कब लॉन्च किया गया | 25 अक्टूबर 2019 |
Official website | https://mksy.up.gov.in |
Kanya Sumangala Yojna क्यों तथा किसके द्वारा शुरू की गई?

Kanya Sumangala Yojna उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा 25 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में बालकों तथा बालिकाओं के सकारात्मक सोच को पैदा करना है।
बालिकाओं को आगे बढ़ाना है। वे बालिकाएं जो आर्थिक रूप से बहुत ही पिछड़ी हुई है उन्हें मुख्यधारा में लाने की योजना बनाई गई है।
इस योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली लड़कियों को ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जिसके कारण उनके पालन पोषण तथा शिक्षा दीक्षा में मदद मिलेगी।
Kanya Sumangala Yojna के लाभ क्या-क्या है?
Kanya Sumangala Yojna के विभिन्न प्रकार के लाभ है जैसे कि-
- इस योजना के लिए अप्लाई करने पर चार्ज नहीं लगेगा।
- सरकार की तरफ से बालिका के जन्म पर ₹2000 दिए जाएंगे।
- जुड़वा बहनों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जब लड़कियां 1 वर्ष की हो जाएंगे तब टीकाकरण के पश्चात बालिकाओं को ₹1000 दिए जाएंगे।
- बालिका के स्कूल एडमिशन पर 3000, छठी कक्षा में 2000, नवीं कक्षा में प्रवेश पर 3000 तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 5000 रुपये दिए जायेंगे।
- यदि 3 बालिकाएं गोद ली गई है तो उनमें से दो बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है।
- इस योजना का लाभ अनाथ बच्चियों को भी सीधे तौर पर मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 16000 से ज्यादा बालिकाओं को लाभान्वित करने का संकल्प लिया है।
- इस योजना की मदद से 700 उम्मीदवार अब तक लाभान्वित किए जा चुके हैं।
कन्या सुमंगला योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे
- आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शिक्षा का प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट, इत्यादि।
कन्या सुमंगला योजना की पात्रता क्या है
इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के द्वारा कही गई है इसलिए इसके Eligibility Criteria के अंतर्गत-
- उम्मीदवार के माता-पिता का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।
- लड़की के माता पिता का up का निवासी होना जरूरी है / माइग्रेंट नहीं होना चाहिए।
- परिवार की कुल सालाना आय ₹300000 से कम होनी चाहिए।
- यदि बच्चियों को गोद लिया गया है तो बच्चियों को गोद लेने का प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी है।
- यदि महिला के दूसरे प्रसव में जुड़वा संतान पैदा होती है, और तीनों कन्या ही हों तो तीनों कन्याओं को लाभ मिलेगा।
- यदि दूसरे प्रसव में एक लड़का और एक लड़की तथा पहले प्रसंग में एक कन्या का जन्म होता है तो भी दोनों कन्याओं को लाभ मिलेगा।
कन्या सुमंगला योजना का आवेदन कैसे करे | kanya sumangala yojana ka aavedan kaise karen
कन्या सुमंगला योजना के लिए Online और Offline तरीकों से Registration किया जा सकता है।
कन्या सुमंगला योजना online apply कैसे करे
- सबसे पहले उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश महिला बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके पश्चात उन्हें नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
- इसके ठीक बाद में Continue पर क्लिक करते ही Registration Form खुल जाएगा।
- इसके बाद में Form के अंदर सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा, और अपने नंबर को वेरीफाई करने के लिए ओटीपी इंटर करना होगा।
- ओटीपी एंट्री करने के पश्चात आपको Form को खुद से वेरीफाई करके सबमिट कर देना है।
- इसके पश्चात आप का Registration पूरा हो जाएगा, और आपको Username व Password मिल जाएगा।
- अब Username और Password के द्वारा वेबसाइट पर Login करना है और Kanya Sumangala Yojna Registration Form के ऊपर Click करना है।
- अब आपको form में पूछ गई सारी जानकारियां भरनी है।
- अब अपने बैंक की पासबुक की पीडीएफ को भी अपलोड कर देना है।
- इसके पश्चात जरूरी दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं।
- यदि आपके पास एक से अधिक कन्या संताने हैं तो आपको गर्ल चाइल्ड-2 पर क्लिक करके form में पूची गयी जानकारियों को दर्ज करना है।
- इसके बाद में Form को submit कर देना है।
- इसके पश्चात आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इसे भी पढे:
Kanya Sumangala Yojna के लिए ऑफलाइन अप्लाई करने हेतु-
- आपको सबसे पहले कन्या सुमंगला योजना से संबंधित सरकारी कार्यालय में जाना होगा, जहां जाकर के आपको कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा। इसके लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं, पोस्ट ऑफिस के अलावा आप Block Development Officer, SDM, Probation Officer, Deputy Chief Probation Officer से भी संपर्क कर सकते हैं।
- वहां से आपको कन्या सुमंगला योजना के लिए आवेदन पत्र मिल जाएगा।
- अब आपको दिए गए Form को सही तरीके से भर कर के और सभी दस्तावेजों के साथ में उसे कार्यालय में जमा करवा देना है।
- आप की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाती है। तथा इसके पश्चात कुछ दिनों में आप लाभ राशि प्राप्त कर सकते हैं।
Important Links – UP Kanya Sumangala Yojana 2022
आवेदन फॉर्म | Direct Apply Online Link | Click Here |
Citizen Notification | Click Here |
Kanya Sumangla Yoajana (MKSY) Application Form | Click Here |
Official website | Click Here |
कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे देखें | kanya sumangala yojana ka paisa kaise check kare?

कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक करें: अब बात करेंगे की आप अपने मोबाईल या कंप्युटर की मदद से कन्या सुमंगला योजना का पैसा कैसे चेक कर सकते है। इसको चेक करने के लिए बहुत ज्यादे मेहनत करने की जरूरत नहीं है जैसा मैंने आपको नीचे बताया है उसको बस फॉलो करते जाए।
मित्रों यदि आप कन्या सुमंगला योजना का पैसा चेक करना चाहते है तो इसका मतलब है की आपने जरूर कन्या सुमंगला योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया होगा और आपके पास Login ID & Password जरूर होगा।
अब आप अपने Login ID & Password से निम्नलिखित तरीके से Kanya Sumangala Yojna का पैसा चेक कर सकते है-
- सबसे पहले आपको Kanya Sumangala Yojna की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसके लिए आप निचे दी गयी लिंक का इस्तेमाल कर सकते है।
- इसके पश्चात आपको ‘शीघ्र संपर्क’ वाले सेक्शन में से नागरिक सेवा पोर्टल पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नागरिक सेवा पोर्टल के पेज पर दायीं ओर उपस्थित Log In सेक्शन से अपने Login ID & Password की मदद से लॉग इन कर लेना है।
- अब आपको आपके डैशबोर्ड पर भेज दिया जाएगा जहा से आपको Report में Track Application Status New पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपको तुरंत एप्लीकेशन चेकिंग पेज पर भेज दिया जाएगा जहा आपको आपका Registration Number डालकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- ऐसा करते ही आपके एप्लीकेशन स्टेटस की सारी जानकारी तुरंत आपके स्क्रीन पर आजायेगी कि आपको Kanya Sumangala Yojna का पैसा मिला है या नहीं, या फिर कितना पैसा मिला है। यह सारी जानकारी आपको आपकी स्क्रीन पर नजर आजाएगी।
Conclusion
तो आज लेख में हमने जाना कि कन्या सुमंगला योजना क्या है? यह किस प्रकार काम करती है, इसका उद्देश्य क्या है, इस योजना के क्या लाभ है, इस योजना के लिए Registration online/offline किस प्रकार काम करता है? कन्या सुमंगला योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं? कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से होंगे? तथा kanya sumangala yojana ka paisa kaise check kare के बारे में भी हमने आपको सारी जानकारी दी है।
हम आशा करते हैं कि कन्या सुमंगला योजना के बारे में आपको सारी जानकारी मिल चुकी होगी।
धन्यवाद
FAQ’s
Q.1 कन्या सुमंगला में 15000 कैसे मिलते हैं?
Ans. Kanya Sumangala Yojna में 6 चरणों में ₹15000 मिलते हैं।
1- नवजात बालिका के जन्म के ऊपर ₹2000
2- 1 वर्ष पश्चात टीकाकरण के बाद ₹1000
3- तथा स्कूल में दाखिला दिलवाने पर ₹2000
4- छठी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹2000
5- नवी कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹3000
6- तथा 11वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ₹5000 की राशि दी जाएगी।
Q.2 कन्या के लिए कौन-कौन सी योजना है
Ans. भारत में कन्याओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं हैं जैसे कि-
1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना
2. CBSE Udaan Yojana
3. बालिका समृद्धि योजना
4. सुकन्या समृद्धि योजना
5. मुख्यमंत्री लाडली स्कीम
6. लक्ष्मी योजना
7. National Scheme of Incentives to girls for Secondary Education
8. माझी कन्या भाग्यश्री योजना
9. Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojna
Q.3 Kanya Sumangala Yojna में कितने बच्चे होने चाहिए?
Ans. Kanya Sumangala Yojna से लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी परिवार में 2 कन्याएं होनी चाहिए। यदि पहली संतान के पश्चात दूसरी संतान होने के चरण में जुड़वा संताने पैदा होती है, तो इस परिस्थिति में भी कन्या को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ मिलेगा। जुड़वा संताने दो लड़कियां, दो लड़के, एक लड़की और एक लड़का हो सकता है।