E-Shram Card के लिए Online Registration कैसे करे और इसके क्या फायदे है सभी जानकारी आपको यहां मिलेगी | E shram card Kaise banaye

E shram card kaise banaye – नमस्कार पाठकों, जैसा कि हम जानते हैं कि केंद्र सरकार e-shram card बनवाने के लिए online platform जारी कर चुकी है। जिसकी सहायता से वे लोग जो श्रमिक हैं और e-shram card के योग्य है, वह लोग e-shram Portal पर जा करके अपना e-shram card बनवा सकते है।

e-shram card के अपने कई फायदे हैं मित्रों आज के लेख में हम आपको बताएंगे कि E shram card kaise banaye. e-shram card क्या होता है, e-shram card बनवाने के लिए योग्यता क्या क्या है, और इसी से संबंधित आज के लेख में आपको सारी जानकारी प्रदान करेंगे।

तो चलिए शुरू करते हैं और विस्तार से जानते है कि E shram card kaise banaye.

इन्हे भी पढे:

e-shram card kya hai? – e-shram कार्ड क्या है?

मित्रों भारत की केंद्र सरकार पूरे भारत में रहने वाले असंगठित मजदूरों और श्रमिकों का एक बड़ा Database तैयार करने जा रही है। और केंद्र सरकार यह चाहती है कि मजदूरों और श्रमिकों को सरकार द्वारा पहुंचाए जाने वाले लाभ सीधे तौर पर मिले। इसलिए वे उन सभी का database तैयार करने जा रही है।

इसके लिए सरकार ने लोगों को अपना डाटा स्वयं भरने की छूट भी दे रखी है। यह एक मुफ्त प्रक्रिया है जिस में कोई भी रेडी वाला या कोई मजदूर या किसी भी प्रकार का एक असंगठित श्रमिक अपना registration कर सकता है और registration करने के बाद उस व्यक्ति को भविष्य में सरकार के सभी सम्बंधित सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने का मौका मिल सकता है।

e-shram card (vikram card) में registration करने के बाद आपको 12 नंबर का एक code दिया जाएगा। उसको आप को संभाल कर रखना है वह code आपकी पूरी जानकारी को समाहित करता है। इस online Portal पर निर्माण मजदूर या किसी प्रकार के प्रवासी कार्य बल, रेड्डी वाला, पटरी वाला, घरेलू मजदूर अपना registration करवा सकता है।

इन्हे भी पढे:

E-shram card बनवाने के लिए योग्यता

e-shram card online Portal पर बनवाने के लिए आप में निम्नलिखित प्रकार की योग्यताएं होनी आवश्यक है-

  • आप एक असंगठित कार्यकर्ता होने चाहिए।
  • आपकी उम्र 16 से 60 वर्ष की उम्र में होनी चाहिए।
  • वह व्यक्ति एक income tax देने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए।
  • व्यक्ति किसी भी प्रकार से Employee Provident fund organization (EPFO) का सदस्य नहीं होना चाहिए या उसका नाम Employees state insurance corporation (ESIO) में दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • जो व्यक्ति E-shram card के लिए online registration करने वाला है उसे अपने साथ अपना आधार कार्ड और आधार कार्ड पर जो mobile number registered है वह mobile number भी साथ में चाहिए होगा और अपने bank account की detail के साथ में चाहिए होगी।

इन्हे भी पढे:

E shram card kaise banaye? – e shram card online apply

आइए नीचे दिए गए बिंदुओ में जानते है E shram card kaise banaye

  • मित्रों आपको e-shram card बनवाने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक website https://www.eshram.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको मुख्या पृष्ठ के “Register on e-Shram” button पर click करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर भेज दिया जायेगा जहा आपको registration करना होगा।
  • Registration करने के लिए आपको आपका आधार कार्ड, आधार कार्ड से लिंक mobile number, Bank Account Details और 16-59 के बीच की उम्र चाहिए होगी।
  • इसके बाद self registration नाम के निचे आपको अपने aadhar card से लिंक mobile number और captcha डालना है।
  • इसके बाद आपको Send OTP पर click करना है।
  • आपके के आधार कार्ड के registered नंबर पर आपको एक OTP प्राप्त होगा।
  • वह OTP आपको अपने कंप्यूटर में डालना है।
  • उसके बाद में आपको login कर लेना है।
  • अब इसके बाद मैं आपको कुछ और form भरने होंगे जो इसके लिए आवश्यक है।
  • इसमें आपको आपकी व्यक्तिगत जानकारी, आपके आवास की जानकारी जिसमें आपको अपने आवास का विवरण देना होगा।
  • वह form आपको पूरा भरना होगा।
  • इसमें अलग-अलग राज्यों के अलग विकल्प उपस्थित हैं।
  • इसमें आपको आपकी शिक्षा की जानकारी देनी होगी।
  • यह सब जानकारी देने के बाद आपको उसे save करके आगे बढ़ना है।
  • इसके बाद आपको अगले page में अपना व्यवसाय के बारे में जानकारी देनी होगी।
  • जिसमें आप अपने व्यवसाय व कौशल को select कर सकते हैं।
  • यदि आप अपने व्यवसाय या कौशल का नाम लिस्ट में नहीं देख पा रहे हैं तो आप PDF जो कि इसी से संलग्न होगी उसमें अपना कौशल ढूंढ सकते हैं और उसके समक्ष लिखा हुआ code उस textbox में भर सकते हैं।
  • अब आपको आपके बैंक खातों की जानकारी प्रदान करनी होगी।
  • इतना सब करने के बाद आपको आगे बढ़ना है और अब आपके समक्ष वह सारी जानकारियां जाएगी जो आपने भरी होगी।
  • वह सारी जानकारी आपको चेक करने के बाद next button पर click करना होगा।
  • उसके बाद आपके mobile number पर एक OTP आएगा।
  • वह OTP आपको अपने computer पर भरना है और उसके बाद आपका e-shram card computer पर दिखाई देगा।
  • जिसमें आप का 12 अंकों का एक code भी लिखा होगा जिसे UAN अर्थात Universal Account Number कहा जाता है।
  • इस नंबर की सहायता से पूरे भारत में आप की कहीं पर भी जानकारी प्राप्त करी जा सकती है।
  • इसी नंबर की सहायता से सरकार आपको वह सारी सरकारी सुविधाएं देंगी जो उन्होंने आपके लिए मुहैया करवाई है।

इन्हे भी पढे:

E-shram card के फायदे

यदि आप एक असंगठित श्रमिक है और आपके पास में e-shram card है तो आपको केंद्र सरकार व राज्य सरकार की तरफ से कई सरकारी सुविधाएं प्राप्त होगी। इस कार्ड को बनवाने के बाद आपको क्या क्या फायदे मिलेंगे आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा।

  • Students को छात्रवृति मिल सकती है ।
  • Ration मिल सकता है।
  • बिना ब्याज के loan मिल सकता है।
  • पी एम – आवास योजना मे मकान मिल सकता है।
  • 2 लाख का जीवन बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा।
  • देश के सभी सरकारी योजना का लाभ ले सकते है।
  • अगर सरकार को कभी आर्थिक सहायता जनता को देनी पड़ी तो वो इस कार्ड के माध्यम से आपको मिल जाएगा।

Conclusion

तो मित्रों आज के लेख में हमने जाना कि E shram card kaise banaye और इसी के संबंध में हमने जाना कि E shram card के लिए योग्यताये क्या क्या है। और E shram card के क्या क्या फायदे है।

हम आशा करते है की आपको आपके सारे सवालों के जवाब मिल चुके होंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

धन्यवाद

इन्हे भी पढे:

FAQ’s

Q. e-Shram card बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

E-shram card बनवाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.eshram.gov.in/  है।

Q. e-Shram card में UAN नंबर कौन सा होता है?

1) E-shram card में UAN नंबर को Universal Account Number कहा जाता है।
2) यह नंबर 12 अंकों का होता है। 
3) इसमें उस श्रमिक की सारी जानकारी होती है जो इस पर registered है। यह पूरी जिंदगी के लिए valid होता है।

लेबर कार्ड से क्या लाभ है?

1. Students को छात्रवृति मिल सकती है ।
2. Ration मिल सकता है।
3. बिना ब्याज के loan मिल सकता है।
4. पी एम – आवास योजना मे मकान मिल सकता है।
5. 2 लाख का जीवन बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा।
6. देश के सभी सरकारी योजना का लाभ ले सकते है।
7. अगर सरकार को कभी आर्थिक सहायता जनता को देनी पड़ी तो वो इस कार्ड के माध्यम से आपको मिल जाएगा।

श्रम कार्ड से क्या होता है?

अगर आपके पास e-sharam कार्ड है तो आपको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा बिना किसी परेसानी के आपको सीधे मिलेगा। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप श्रम कार्ड बनवा लेना चाहिए।

ई श्रमिक कार्ड का लाभ कैसे ले?

अभी कोई लाभ सरकार के तरफ से नहीं मिल रही है अगर भविष्य मे सरकार ने योजना लाया तो उसका लाभ आप जरूर ले सकते है।

4 thoughts on “E-Shram Card के लिए Online Registration कैसे करे और इसके क्या फायदे है सभी जानकारी आपको यहां मिलेगी | E shram card Kaise banaye”

    • इसके लिए आपको श्रम कार्ड के official website पर जाना होगा और एक जरूरी बात आपके आधार कार्ड मे आपका मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए।

      Reply

Leave a Comment